top of page

हाईवे पर एकाएक पहुंच गए नाग-नागिन, एक घंटे तक लगा जाम, कार से उतर कर युवक ने सांप के जोड़ों को पकड़ा




यूपी के अमरोहा मेें नेशनल हाईवे पर चौपला ओवरब्रिज के पास दोपहर अचानक एक नाग-नागिन आ गए। जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई। एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जाम में फंसे एक व्यक्ति की मदद से सांपों को पकड़ा। इसके बाद यातायात सुचारू कराया जा सका।

घटना गजरौला के नेशनल हाईवे पर चौपला ओवरब्रिज के पास से जुड़ी है। सड़क के बीचो-बीच दो सांपों को देख मौके पर अफरातफरी मच गई। चालकों ने वाहन रोक दिए। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौजूद एक व्यक्ति ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस की मदद से दोनों सांप पकड़कर थैले में बंद किए। लोगों ने राहत की सांस ली। जाम खुलने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों सांप पकड़वाने के बाद वन विभाग की टीम को सौंप दिए गए हैं।

 
 
 

Comments


  • UP NO1 VOICE NEWS
  • Facebook
  • UP NO1 VOICE NEWS
  • UP NO1 VOICE NEWS
  • Twitter
  • RSS
  • iTunes
  • Amazon
  • UP NO1 VOICE NEWS
bottom of page